BIG NEWS: जालंधर में ज्वैलर की दुकान के बाहर फायरिंग, कार में लगी गोली, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 212 शब्द|📅 12 Aug 2021

shoot out

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में एक बार फिर से गोली चलने की घटना सामने आई है। शहर के बीचोबीच कंपनी बाग चौक के पास गोली चली है। गोली एक कार में लगी है। हालांकि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि गोली ज्वैलर की दुकान के सामने चली है।

गोली चलने की घटना कंपनी बाग चौक के पास पढ़ते एक ज्वेलर शॉप के बाहर बताई जा रही है। गोली किरत ज्वैलर के सिक्योरिटी गार्ड ने चलाई है। सिक्योरिटी गार्ड के मुताबित उससे गलती की गोली चल गई। जो पास ही खड़ी मारुति स्विफ्ट कार में लगी। कार में कोई बैठा नहीं था जिससे बचाव हो गया।

ये भी पढ़ें : सैंट्रल हलके से पब्लिक स्पीक LIVE: जालंधर में ‘बेरी वरगा, दूजा MLA नइ मिलणा’

सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि वह ज्वैलर दुकान के बाहर बैठा अपनी दोनाली बंदूक साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गई। गोली सीधे पार्किंग में खड़ी एक स्विफ्ट कार में लगी। सुबह होने के कारण अभी बाजार में कोई भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा बचाव हो गया। अगर भीड़ होती है तो गोली कइयों को लगती। ज्वैलर तेजिंदर सिंह के बेटे साहिल ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड गुरमेल सिंह से अचानक गोली चली है।

BIG NEWS: जालंधर में ज्वैलर की दुकान के बाहर फायरिंग, कार में लगी गोली, जाने वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *