BIG NEWS: कांग्रेस समेत राहुल गांधी और कई कांग्रेसी दिग्गजों का Twitter अकाउंट सस्पैंड

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 398 शब्द|📅 12 Aug 2021

congress

नई दिल्ली। राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं के बाद अब ट्विटर ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को लॉक कर दिया है। कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ट्विटर ने पार्टी के आधिकारिक हैंडल @INCIndia को लॉक कर दिया है।

इसकी जानकारी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज के जरिए दी है, साथ ही यह भी कहा है कि पार्टी और उनके नेता इनसे डरने वाले नहीं हैं। माना जा रहा है कि ट्विटर ने नियमों के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की है। सोशल मीडिया कंपनी इससे पहले इसी तरह की कार्रवाई राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कर चुकी है।

स्क्रीनशॉट लेकर फेसबुक पेज पर शेयर किया

कांग्रेस ने अपने लॉक किए गए ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर फेसबुक पेज पर शेयर किया है और लिखा है- ‘जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर बलात्कार पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद…सत्यमेव जयते।’

इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार देर रात दावा किया था कि रणदीप सुरजेवाला समेत पांच वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गई है। पार्टी ने कहा था कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिए गए हैं।

कार्रवाई करने का निर्देश

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार नौ वर्षीय बच्ची के परिवार के साथ की तस्वीरें ट्वीट की थीं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने राहुल गांधी के ट्वीट का संज्ञान लिया और ट्विटर को नाबालिग पीड़िता की निजता का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को ट्विटर ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया था कि राहुल गांधी के 4 अगस्त को किए ट्वीट ने कंपनी की नीतियों का उल्लंघन किया था। उन्होंने रेप पीड़िता के माता-पिता के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की थी। इसकी वजह से उनके अकाउंट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया।

BIG NEWS: कांग्रेस समेत राहुल गांधी और कई कांग्रेसी दिग्गजों का Twitter अकाउंट सस्पैंड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *