BIG NEWS: भाजपा नेता के घर बम और घातक हथियारों से हमला, 1 बच्चे की मौत, 5 गंभीर घायल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 222 शब्द|📅 13 Aug 2021

attack bjp leader

राजौरी। जम्मू कश्मीर (Jammu kashmir) में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है. राजौरी में बीजेपी मंडल अध्यक्ष के घर पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया है. हमले में 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें राजौरी जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं एक बच्चे की मौत हो गई।

इससे पहले कुलगाम के काजीगुंड (Qazigund) इलाके के मीर बाजार में बीएसएफ (BSF) के कॉनवॉय पर आतंकियों ने हमला किया। हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं नहीं मिली. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मालपोरा इलाके में भी गोलियों की आवाज सुनी गई।

मुठभेड़ में CRPF जवान सहित 3 घायल

कुलगाम जिले में बीएसएफ के काफिले पर गोलीबारी के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी सहित 3 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के काफिले पर जिस समय हमला हुआ उस वक्त वह जम्मू से श्रीनगर जा रहा था उन्होंने कहा, ‘आतंकवादियों ने कुलगाम जिले में काजीगुंड क्षेत्र के मालपोरा में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएसएफ के काफिले पर गोलीबारी की।’

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती हमले में कोई घायल नहीं हुआ और बाद में आतंकवादियों को घेर लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि इलाके से नागरिकों को बाहर निकालने के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

BIG NEWS: भाजपा नेता के घर बम और घातक हथियारों से हमला, 1 बच्चे की मौत, 5 गंभीर घायल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *