आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगे की रोशनी में जमगाएंगी कई देशों की प्रतिष्ठित इमारतें

Daily Samvad
3 Min Read
day

शांतनु त्रिपाठी, नई दिल्ली
इस बार के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया तिरंगे का जलवा देखेगी। इसकी वजह तिरंगे की रोशनी में जगमगाती विश्व के अनेक देशों की प्रतिष्ठित इमारतें एवं पर्यटन स्थल बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक हिस्से के तौर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर मंत्रालय ने विश्व के कई देशों में प्रतिष्ठित इमारतों और पर्यटन स्थल का चयन करने के साथ ही सभी औपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया है।

मंत्रालय के निर्देश पर इस बार के आजादी के पर्व को लेकर दुनिया भर में स्थित भारतीय दूतावासों ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई समेत कई बड़े देशों की 75 प्रतिष्ठित इमारतें और पर्यटन स्थल 15 अगस्त की शाम से 16 अगस्त की सुबह तक भारतीय तिरंगा की रोशनी में जगमगाते हुए दिखेंगे। इतना ही नहीं कनाडा स्थित विश्वप्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात की लहरें भी तिरंगे में नहाई हुई दिखेंगी।

दुनिया के इन मुल्कों में जगमगाएगा तिरंगा

जिन मुख्य इमारतों को तिरंगे की रौशनी वाली लाइटों से सजाया जाएगा उसमें जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय, अमेरिका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, दुबई का बुर्ज खलीफा, रूस का इवोल्यूशन टावर, संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी शहर का मशहूर एडीएनओसी ग्रुप टॉवर और यूनाइटेड किंगडम का बर्मिंघम पुस्तकाल भवन शामिल है।

विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ”आजादी का अमृत महोत्सव जनभागीदारी का अभियान है। इसका उद्देश्य गर्व के उन पलों को याद करना है, जिनसे भारत की आजादी का इतिहास जुड़ा है। इसकी शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में विदेशों में रह रहे भारतीय पूरे उत्साह के साथ इससे जुड़ रहे हैं।”

बता दें कि अबकी 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का 75वां पर्व मनाएगा। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान शुरू किया था। यह वही तारीख है, जिस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1930 में दांडी यात्रा शुरू की थी। 12 मार्च 2021 से प्रारम्भ हुआ यह अभियान 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *