BIG BREAKING: भाजपा MLA पर जानलेवा हमला, कार पर पहले फेंकी कालिख, फिर जमकर पथराव, जान बचाकर भागे नेता

Daily Samvad
2 Min Read

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बीजेपी विधायक की कार पर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों के हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस दौरान भीड़ ने उनकी गाड़ी पर पथराव भी किया। बीजेपी विधायक उमेश मलिक का सिसौली में जमकर विरोध किया गया और उनकी कार पर कालिख फेंक दी गई। इस दौरान विधायक और अन्य नेताओं ने भागकर अपनी जान बचाई।

गांव सिसौली में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए बुढ़ाना के बीजेपी विधायक उमेश मलिक का जबरदस्त विरोध हुआ। इस दौरान भीड़ ने उनकी स्कॉर्पियो कार पर पथराव किया, जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान विधायक उमेश मलिक और अन्य नेताओं ने भागकर अपनी जान बचाई।

नारे लगाकर गाड़ी को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले तो बीजेपी विधायक की गाड़ी को कई सारे लोग एकदम से घेर लेते हैं और नारे लगाए जाते हैं। उसके बाद जब सुरक्षाकर्मी भीड़ को हटाने की कोशिश करने लगते हैं तभी एकदम भीड़ उग्र हो जाती है।

कार जब किसी तरह रास्ता बनाकर निकलने की कोशिश करती है उसकी विंडो पर ईंट से हमला किया जाता है। इतना ही नहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने गाड़ी पर ईंटें बरसाईं। पथराव से गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। गाड़ी के निकलने के बाद भी उस पर फेंकी गई ईंट साफ नजर आ रही है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *