जालंधर में रेलवे स्टेशन के बाहर गुंडागर्दी, बदमाशों ने थानेदार के बेटे का बेरहमी से किया कत्ल, एक जख्मी

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। यहां स्वतंत्रता दिवस के बीच हाई अलर्ट में एक पुलिस अधिकारी के बेटे को नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने दौड़ा दौड़ा कर तेजधार हथियार से काट डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उसकी एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक पीएपी में तैनात एक एएसआई के बेटे सरबजीत सिंह और उसका दोस्त बीती रात नेशनल हाईवे पर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर कहीं जा रहे थे। आधी रात के समय जालंधर कैंट से बाहर से गुजरते वक्त कुछ युवकों के साथ किसी बात पर उनका विवाद हो गया।

सरबजीत सिंह और लोगों की बीच विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस लड़ाई में दूसरे गुट ने सरबजीत सिंह औऱ उसके दोस्त को हाईवे पर दौड़ा दौड़ा कर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे सरबजीत सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *