शाबाश अंजलि: जालंधर में मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नैचर पर भारी पड़ी बेटी, चोटिल होने के बाद स्नैचर से भिड़ी और एक्टिवा समेत काबू किया

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर की बहादुर बेटी अंजलि ने झपटमार लड़के से बहादुरी से लड़ते हुए न केवल अपना मोबाइल बचाया, जबकि स्नैचर को पकड़ कर पीटा और पुलिस के हवाले भी कर दिया। जालंधर की इस बहादुर लड़की अंजली  ने बस्ती दानिशमंदा करे रसीला नगर में स्नैचर को उस वक्त दबोच लिया, जब स्नैचर ने उसका मोबाइल झपटा।

जानकारी के मुताबिक बस्ती दानिशमंदा रसीला नगर में अंजलि कश्यप ने बहादुरी दिखाते हुए एक झपटमार को काबू किया। अंजलि ने बताया कि एक्टिवा पर सवार युवक ने गली में जाते समय उसका मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल झपटते देखकर अंजलि ने बहादुरी दिखाते हुए एक्टिवा का पीछा किया और उसे पकड़ लिया।

एक्टिवा पकड़ने पर अंजलि काफी दूर तक घिसटती चली गई। जिससे उसे चोटें भी लगी। लेकिन अंजली ने बहादुरी दिखाते हुए झपटमार युवक और उसकी एक्टिवा को काबू कर लिया। लोगों ने युवक की जमकर छित्तरपरेड की। उसके बाद झपटमार को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *