डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस छोड़ अकाली दल में वापस आए जगबीर सिंह बराड़ को लेकर अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बड़ा ऐलान किया है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि जगबीर सिंह बराड़ जालंधर कैंट से अकाली दल के प्रत्याशी होंगे।
सुखबीर सिंह बादल ने आज जगबीर सिंह बराड़ को अकाली दल ज्वाइन करवाते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने जगबीर सिंह बराड़ को अकाली दल का जनरल सैक्रेटरी नियुक्त किया। बादल ने कहा कि जगबीर सिंह बराड़ उनके रिश्तेदार हैं, आज फिर से परिवार एक हो गया है।
इस मौके पर जगबीर सिंह बराड़ ने कहा कि कांग्रेस में घुटन हो रही थी। जिससे उन्होंने अपनी घर वापसी की है। वहीं, सुखबीर बादल के इस फैसले से सरबजीत सिंह मक्कड़ को गहरा आघात लगा है।





