BIG BREAKING: इस मुख्यमंत्री के घर पर पैट्रोल बम से हमला, पूरा इलाका सील

Daily Samvad
1 Min Read

मेघालय। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के आवास पर रविवार को पेट्रोल बम से हमला किया गया। हालांकि घर पूरी तरह से खाली होने के कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पूर्व विद्रोही नेता की मौत के बाद शिलांग में अशांति और विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी है और यहां दो दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया है।

विरोध-प्रदर्शनों, तोड़फोड़ को देखते हुए राज्य  के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। शिलांग में असम के एक वाहन पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया जिसमें ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। शहर के कई हिस्सों में पथराव की घटनाएं भी सामने आईं।

असम के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने राज्य के लोगों से कर्फ्यू लागू  रहने तक शिलांग नहीं जाने की अपील की है। असम के विशेष डीजी जीपी सिंह ने कहा कि शिलांग में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखत हुए कर्फ्यू लागू किया गया है। असम के लोगों कर्फ्यू लागू रहने तक शिलांग नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *