कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Daily Samvad
2 Min Read

congress

नई दिल्ली। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकीं सुष्मिता देव ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है। पहले उन्होंने पार्टी का व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ा। इसके बाद अब उन्होंने ट्विटर के बायो में खुदो को कांग्रेस का पूर्व नेता बताया है। उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

आपको बता दें कि लंबे समय से वह पार्टी से नाराज चल रही थीं। असम विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनकी नाराजगी की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। मार्च महीने में तो असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सुष्मिता देव के इस्तीफे की अटकलों को खारिज करना पड़ा था। उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

कांग्रेस की महिला विंग की प्रमुख सुष्मिता देव ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक संक्षिप्त पत्र में, पूर्व संसद सदस्य ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं, लेकिन उन्होंने कोई विशेष कारण नहीं बताया।

उन्होंने कहा, “मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ अपने तीन दशक लंबे जुड़ाव को संजोती हूं.. आपने मुझे जो मार्गदर्शन और अवसर दिए, उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से आपका धन्यवाद करती हूं।” देव दिवंगत दिग्गज कांग्रेसी संतोष मोहन देव की बेटी हैं। 2014 में पहली बार सिलचर की पारिवारिक सीट से संसद पहुंची थी।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *