सुखबीर बादल ने नवजोत सिद्धू को दिया बड़ा झटका, जगबीर बराड़ अकाली दल में शामिल, जालंधर के सरबजीत सिंह मक्कड़ की भी परेशानी बढ़ी

Daily Samvad
1 Min Read

 

डेली संवाद, जालंधर
अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका दिया है। बादल ने आज कांग्रेस के जगबीर सिंह बराड़ को अकाली दल में शामिल करवाया। जगबीर सिंह बराड़ पहले भी अकाली दल में थे, लेकिन मनप्रीत सिंह बादल के कांग्रेस में आने के बाद बराड़ भी कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था।

सुखबीर बादल आज जालंधर पहुंचे और जगबीर सिंह बराड़ को अकाली दल में शामिल करवाया। सुखबीर बादल ने कहा कि जगबीर बराड़ उनके पुराने साथी हैं। वहीं बराड़ ने कहा कि ये उनकी घर वापसी है। उन्हें अपने घर आकर खुशी महसूस हुई है। आपको बता दें कि परगट सिंह के कारण जगबीर सिंह बराड़ की कैंट हलके से टिकट कट गई थी।

वहीं, इस घटनाक्रम से कैंट हलके से चुनाव लड़ने का मन बना चुके सरबजीत सिंह मक्कड़ की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि कहा जा रहा है कि अकाली दल जगबीर सिंह बराड़ को कैंट हलके से चुनाव लड़ा सकता है। इसलिए सरबजीत सिंह मक्कड़ की परेशानी बढ़ गई है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *