पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया के घर पहुंचे सुखबीर बादल, भाटिया को लेकर किया बड़ा ऐलान, देखें Live

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
दलित नेता चंदन ग्रेवाल को जालंधर सैंट्रल का मुख्य सेवादार बनाए जाने से नाराज चल चल रहे पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया से मिलने अचानक उनके आवास पर अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पहुंच गए।

कमलजीत सिंह भाटिया के घर पहुंचे सुखबीर सिंह बादल ने बंद कमरे में भाटिया से बातचीत की। सुखबीर बादल ने कहा कि वे कमलजीत सिंह भाटिया से मिलने आए हैं। कमलजीत सिंह भाटिया जालंधर के हीरे हैं।

सुखबीर बादल ने कहा कि मुझे अफसोस है कि जो इनकी मांग थी, उसे पूरी नहीं कर सका। कमलजीत सिंह भाटिया बहुत मेहनती नेता हैं। सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया जालंधर शहर के हीरे हैं। उन्होंने कमलजीत सिंह भाटिया अकाली दल के वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया है।

सुखबीर सिंह बादल ने यह भी कहा है कि सरकार बनने के बाद कमलजीत सिंह भाटिया तो बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। आपको बता दें कि कमलजीत सिंह भाटिया सैंट्रल हलके से टिकट मांग रहे थे, लेकिन सुखबीर सिंह बादल ने दलित नेता चंदन ग्रेवाल को मुख्य सेवादार बना दिया। इसके बाद भाटिया नाराज चल रहे थे।

पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया को लेकर सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान

https://www.youtube.com/watch?v=LE9dsSX78U4













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *