होटल में लड़की की संदिग्ध मौत, बेड पर नग्न अवस्था में मिली लाश, ब्वायफ्रैंड फरार

Daily Samvad
2 Min Read

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे से महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के साथी पर्यटकों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला के साथ कमरे में ठहरा युवक मौके से फरार है। जिसके चलते पुलिस इसे हत्या मान रही है। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को होरिजन होम्स नोएडा एक्सटेंशन निवासी दीक्षा मिश्रा, ऋषभ के साथ व स्वेता शर्मा, अलमास उलहक के साथ नैनीताल घूमने आए थे। वह 13 अगस्त को रामनगर के एक रिसोर्ट में ठहरे हुए थे। जिसके बाद वह 14 अगस्त को नैनीताल आ गए।

नैनीताल आकर उन्होंने एक होटल में दो कमरे ले लिए। 15 अगस्त को दीक्षा के जन्मदिन के मौके पर चारों ने पार्टी की।  जिसके बाद एक कमरे में दीक्षा मिश्रा ऋषभ के साथ व दूसरे कमरे में स्वेता शर्मा, अलमास उलहक के साथ सोने चले गए।

पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर दिया

इधर, सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे स्वेता ने होटल के दूसरे कमरे में दीक्षा को बेसुध देखा तो वह घबरा गई। इस दौरान दीक्षा के साथ कमरे में ठहरा युवक ऋषभ होटल से फरार हो गया था। जिसके बाद आनन-फानन में दीक्षा व अलमास उलहक ने कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद कोतवाल अशोक कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर दिया है।

फिलहाल, पुलिस मृतक महिला के दो साथियों से पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देने के बाद एसपी क्राइम देवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल से संबंधित की आईडी, एंट्री रजिस्टर व अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। साथ ही महिला के परिजनों को सूचना दे दी है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *