उत्तराखंड में AAP का बड़ा ऐलान, कर्नल कोठियाल होंगे CM पद के उम्‍मीदवार

Daily Samvad
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में अगले साल विधानसभा के चुनाव (Assembly Elections) होने वाले हैं. इसके लिए सत्ताधारी बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. चुनाव को देखते हुए नेताओं का दौरा भी शुरू हो गया है. वहीं, आरोप- प्रत्यारोप का खेल भी चल रहा है।

इसी बीच खबर है कि आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है. AAP कर्नल अजय कोठियाल (Colonel Kothiyal) को मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाते हुए चुनाव में जा सकती है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल सीएम पद के उम्मीदवार के लिए कर्नल कोठियाल के नाम का ऐलान कर सकते हैं।

पिछले महीने भी खबर सामने आई थी कि रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल प्रदेश में AAP का ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. इस तरह के संकेत आप के सीनियर नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने तब दिए थे, जब वह चुनाव के संबंध में वह उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे थे. हालांकि, इस बारे में तब कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था, लेकिन ऐसा समझा जा रहा था कि राज्य के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार के तौर पर कोठियाल के नाम को AAP आगे बढ़ाने के मूड में है।

20 अप्रैल को ज्‍वाइन किया AAP

फिलहाल राज्य में गंगोत्री और हल्द्वानी, दो विधानसभा सीटें खाली हैं, जहां उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां रह चुकी हैं. कुछ ही हफ्तों पहले आप ने आधिकारिक तौर पर गंगोत्री उपचुनाव के उम्मीदवार के तौर पर कोठियाल के नाम का ऐलान किया था. इंडियन आर्मी से रिटायर कर्नल और उत्तरकाशी में पर्वतारोहण के नेहरू इंस्टिट्यूट के पूर्व प्राचार्य कोठियाल ने इसी साल 20 अप्रैल को आम आदमी पार्टी ज्‍वाइन की थी।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *