सहकारिता मंत्री ने बुढ्ढेवाल चीनी मिल के 23 मृतक मुलाजिमों के वारिसों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
सहकारी चीनी मिलों में मृतक मुलाजिमों के वारिसों को तरस के आधार पर योग्यता अनुसार स्थायी तौर पर नौकरी देने के लम्बे समय से रुके पड़े मामलों पर कार्यवाही करते हुये शूगरफैड द्वारा घर -घर रोज़गार मुहिम के अंतर्गत बुढ्ढेवाल सहकारी चीनी मिल के ऐसे ही 23 मृतक मुलाजिमों के वारिसों को नियुक्ति पत्र दिए गए। सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा की तरफ से यहाँ सैक्टर-35 स्थित मार्कफैड के मुख्य दफ़्तर में यह नियुक्ति पत्र बाँटे गए।

स. रंधावा ने कहा कि सहकारी चीनी मिलों के मृतक मुलाजिमों के वारिसों को नौकरी देने की प्रक्रिया लम्बे समय से कार्यवाही अधीन थी और आज 23 नियुक्ति पत्र बाँटे गए हैं। इससे पहले बटाला सहकारी चीनी मिल के 13 मृतक मुलाजिमों और अजनाला सहकारी चीनी मिल के 8 मृतक मुलाजिमों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि बाकी सहकारी चीनी मिलों द्वारा भी इस सम्बन्धी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुलाज़िम अदारे की रीढ़ की हड्डी हैं और दिवंगत मुलाजिमों के परिवारों की सुध लेना विभाग का फ़र्ज़ बनता है जिस कारण उन्होंने विभाग को हिदायत दी है कि सरकार की हिदायतों अनुसार ऐसे मामलों में तरस के आधार पर रोज़गार मुहैया करवाया जाये।

परिवारों की लम्बे समय से की जा रही माँग पूरी

शूगरफैड के चेयरमैन स. अमरीक सिंह आलीवाल ने कहा कि आज इन परिवारों की लम्बे समय से की जा रही माँग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि परिवारों को हुआ घाटा तो पूरा नहीं किया जा सकता परन्तु शूगरफैड की तरफ से उनके परिवारों का सहारा बनने का प्रयास ज़रूर किया गया है।

खन्ना से विधायक स. गुरकीरत सिंह कोटली ने सहकारिता मंत्री और अदारे का धन्यवाद करते हुये कहा कि यह मामले पिछले 15-20 सालों से रुके पड़े थे जिनको पूरा करके आज नियुक्ति पत्र देकर मृतक मुलाजिमों के परिवारों की बड़ी मदद की है। बुढ्ढेवाल चीनी मिल के चेयरमैन स. हरिन्दर सिंह लक्खोवाल ने धन्यवाद किया और समूह बोर्ड आफ डायरैकटरज़ की तरफ से सहकारिता मंत्री को सम्मानित किया गया।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *