MLA परगट सिंह ने संभाला ओहदा, खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह ने किया स्वागत

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव और जालंधर कैंट हलके के विधायक परगट सिंह ने आज चंडीगढ़ में अपना ओहदा संभाल लिया। कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने परगट सिंह को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है।

चंडीगढ़ में ओहदा संभालने के मौके पर खादी बोर्ड के डायरैक्टर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेजर सिंह ने परगट सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मेजर सिंह ने कहा है कि नवजोत सिद्धू और परगट सिंह पार्टी को नए मुकाम पर लेकर जाएंगे।

आपको बता दें कि जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह, नवजोत सिद्धू के करीबी हैं। परगट सिंह ने नवजोत सिद्धू को प्रधान बनाए जाने की वकालत की थी, इसके साथ ही उन्होंने कैप्टन का विरोध भी किया था।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *