डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी को विजिलेंस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। आज जिस मामले में गिरफ्तारी की गई है उसमें कांस्टेबल भर्ती मामला जुड़ा हुआ है।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को भ्रष्टाचार के एक मामले में और एक अन्य प्राथमिकी के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया।
एक उच्च अधिकारी के मुताबिक सुमेध सैनी खुद विजीलेंस ब्यूरो कार्यालय पहुंचे और कहा कि वह अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच में शामिल होना चाहते हैं। अधिकारी ने कहा कि बाद में पूछताछ के दौरान उसे गिरफ्तार करने का फैसला किया गया। “उनकी गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया जारी है।







