विदेश मंत्री जयशंकर ने एस्टोनिया की अपनी समकक्ष ईवा मारिया लीमेट्स से की मुलाकात

Daily Samvad
2 Min Read

दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर की चर्चा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस से मंगलवार को मिले थे जयशंकर

डेली संवाद, न्यूयार्क
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार को ‘यूरोप का सिलकॉन वैली’ कहे जाने वाले देश एस्टोनिया की अपनी समकक्ष ईवा मारिया लीमेट्स से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस संबंध में विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

अपने ट्वीट में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि “एस्टोनिया के एफएम लीमेट्स से मिलकर खुशी हुई। हमने यूएनएससी के सदस्यों के रूप में, समुद्री और साइबर सुरक्षा और अन्य वैश्विक मुद्दों पर एक साथ काम करने पर चर्चा की। अफगानिस्तान के विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया।”

विदेश मंत्री ने संयुक्त राषट्र महासचिव गुटेरस से की मुलाकात

भारत अगस्त महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष है। इसी के मद्देनजर जयशंकर सुरक्षा परिषद के इस सप्ताह दो उच्च स्तरीय अहम कार्यक्रमों की अध्यक्षता के लिए सोमवार को न्यूयार्क पहुंचे हैं। मंगलवार को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस से मुलाकत कर युद्ध से जर्जर अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा की।

इसके बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि “संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस से मुलाकात कर खुशी हुई। कल हुई सुरक्षा परिषद की बैठक पर चर्चा के बाद हमारी वार्ता अफगानिस्तान पर केंद्रित रही।”

ये हैं यूएनएससी के कार्यक्रम

18 अगस्त 2021 यानी आज यूएनएससी का पहला कार्यक्रम हुआ, जिसमें ‘संरक्षकों की रक्षा: प्रौद्योगिकी और शांति व्यवस्था’ पर खुली बहस हुई। वहीं दूसरा कार्यक्रम 19 अगस्त 2021 को ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरों’ पर एक उच्च स्तरीय ब्रीफिंग होगी।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *