नवजोत सिद्धू ने पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा को बनाया प्रिंसीपल रणनीतिक सलाहकार, PCC में भी दिया बड़ा ओहदा

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा आखिरकार कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के प्रिंसीपल रणनीतिक सलाहकार का पद स्वीकार कर लिया है। नवजोत सिद्धू ने उन्हें प्रिंसीपल रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया है। साथ ही मुस्तफा को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का को-आर्डेिनेटर भी लगाया गया है।

इससे पहले नवजोत सिद्धू ने मोहम्मद मुस्तफा को सलाहकार के पद पर नियुक्ति की थी। लेकिन मुस्तफा ने सलाहकार बनने से इंकार कर दिया था। जिससे सियासी गलियारे में यह चर्चा रही कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी मुस्तफा, नवजोत सिद्धू के साथ नहीं जाएंगे।

इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने आज मोहम्मद मुस्तफा को प्रिंसीपल रणनीतिक सलाहकार का पद दे दिया। नवजोत सिद्धू ने ज्वाइनिंग लेटर मुस्तफा और उनकी पत्नी को सौंपा। इससे सियासी गलियारे में फिर से चर्चा तेज हो गई है।

पढ़ें नवजोत सिद्धू का पत्र

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *