पंजाब में RDX और हथियारों की सप्लाई को लेकर जालंधर में बड़ी कार्रवाई, रात 12 बजे हुई थी छापेमारी, रेड के दौरान क्या हुआ देखें Video

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के अमृतसर के रुरल एरिया में ड्रोन के माध्‍यम से गिराए गए आरडीएक्‍स से भरा टिफिन बम, हैंड ग्रेनेड और कारतूस के मामले में राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच शुरू कर दी है। पाकिस्‍तान समर्थित खालिस्‍तानी आतंकियों ने 9 अगस्‍त को इस घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद राज्‍य को अलर्ट पर रखा गया था।

इस मामले को लेकर जालंधर में इंटेलिजेंस तथा पंजाब पुलिस ने मिलकर एक बड़ी रेड की है। पता चला है कि जालंधर के गढ़ा के पास स्थित एसजीएल अस्पताल के पास जसबीर सिंह रोडे के घर पर रात में छापेमारी हुई। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि पिछले दिनों अमृतसर में बरामद किए गए टिफिन बम के तार जालंधर से जुड़े पाए गए है। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने आज सुबह एक घर पर रेड कर रोडे के बेटे को गिरफ्तार किया है।

वहीं, गिरफ्तारी के बाद आज सुबह जसबीर सिंह रोडे मीडिया से मुखातिब हुई। उन्होंने बताया कि रात 12 बजे कई लोग उनके घर में घुस आए। इस दौरान बेटे के बारे में पूछा। बेटा ऊपर के कमरे में सो रहा था। वे लोग ऊपर जाकर बेटे को उठाया और अपने साथ लेकर चले गए। रोडे के मुताबिक दो घंटे बाद वे लोग उसके बेटे को लेकर फिर घर वापस आए।

जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि बेटे को लेकर घर की तलाशी ली। इसके बाद बेटे के कमरे से कुछ बैग लेकर साथ गए। जसबीर रोडे के मुताबिक वे लोग पुलिस के थे या एनआईए के, इसके बारे में उन्हें नहीं पता। फिलहाल वे सभी लोग बेटे को लेकर सुबह 4 बजे गए हैं।

पंजाब में RDX और हथियारों की सप्लाई को लेकर जालंधर में बड़ी कार्रवाई, देखें VIDEO

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *