डेली संवाद, जालंधर
किसानों और मजदूरों ने आज जालंधर में डिप्टी कमिश्नर का दफ्तर घेर लिया। किसानों के हुजूम को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स का गेट बंद कर लिया। किसानों ने गेट के बाहर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसान नेताओं ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो वायदे किए, उसे साढ़े चार साल में पूरे नहीं किए गए। किसानों ने कहा कि किसानों के कर्ज आज तक माफ नहीं किया गया। जिससे किसान सुसाइड करने के लिए मजबूर हैं। किसानों ने कहा कि आज डीसी को एक मांग पत्र देने आए हैं, लेकिन पुलिस वाले अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।
किसानों ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले अगर कैप्टन ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया तो चुनाव में कांग्रेस का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन के मंत्री करप्शन में डूबे हैं। किसानों की जमीन जबरदस्ती लेकर हाईवे बनाया जा रहा है। किसानों की एक इंच जमीन नहीं दिया जाएगा। इसके बाद किसानों ने डीसी को मांग पत्र सौंपा।