जालंधर हुआ जाम: किसानों ने नेशनल हाईवे पर लगाया टैंट, धरना प्रदर्शन से नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, रेलवे ट्रेक पर भी देंगे धरना

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं करने पर किसान संगठनों ने जालंधर में आंदोलन शुरू कर दिया। किसानों ने नेशनल हाईवे पर धरना प्रदर्शन करते हुए जाम कर दिया है। जिससे जालंधर से लेकर फगवाड़ा और अमृतसर रोड पर बड़ा जाम लग गया है। यही नहीं, पूरा जालंधर जाम की चपेट में है।

किसान संगठनों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि 2021-22 सीजन के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य तत्काल घोषित किया जाए। किसान नेताओं ने कहा कि पिछले दो साल से सरकार ने गन्ने के भाव में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की है। गन्ने का समर्थन मूल्य भी दो साल के अनुसार बढ़ाया जाए।

किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब में गन्ने का मूल्य बाकी सभी राज्यों की तुलना में कम है, जबकि पंजाब के गन्ने से निकलने वाली चीनी सभी राज्यों की तुलना में अधिक है। संयुक्त मोर्चा के किसान नेता डॉ. दर्शनपाल, बलबीर सिंह राजेवल, बूटा सिंह बुर्जगिल, जगजीत सिंह दलेवाला, हरमीत सिंह कादियान, हरिंदर सिंह लखोवाल, सतनाम सिंह अजनाला, बलदेव सिंह, मेजर सिंह पुन्नवाल, बलदेव सिंह सरसा, काका सिंह कोटरा, जगमोहन सिंह पटियाला, सुरजीत हरपाल सिंह, सुखपाल सिंह मौजूद हैं।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar