BIG NEWS: जालंधर में बड़ा हादसा, 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां विधिपुर फाटक पर हुए भयानक हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ड्राइवर भी शामिल है, जो गजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का पिछला टायर धमाके की आवाज के साथ फट गया। इसके बाद स्कार्पियो ने 3 पलटियां खाई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस स्कार्पियो (PB12X2913) में सवार लोग श्री आनंदपुर साहिब से लंगर में शामिल होकर बाबा बकाला जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं। मृतकों की शिनाख्त के लिए जख्मियों के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक स्कार्पियो का पिछला टायर काफी घिस चुका था। ऐसा लगता है कि इसी वजह से स्पीड व हीट की वजह से वो फट गया।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *