डेली संवाद, चंडीगढ़
कांग्रेस प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू अपने फुल फार्म में हैं। आज वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात के बाद ही कैबिनेट मंत्रियों की ड्यूटी वाला रोस्टर जारी किया है। सिद्धू ने कहा कि कैप्टन कैबिनेट के 16 मंत्री रोजाना कांग्रेस भवन में बैठेंगे। ये मंत्री रोजाना तीन घंटे वर्करों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका उचित हल निकालेंगे।
इन 16 मंत्रियों की सिद्धू ने लगाई ड्यूटी
जानकारी के मुताबिक नवजोत सिद्धू ने कैप्टन से मंत्रियों को कांग्रेस भवन में बैठने की बात कही है। जिस पर कैप्टन ने कहा है कि कांग्रेस भवन में बारी-बारी से सभी कैबिनेट मंत्री 3 घंटे के लिए बैठेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से समस्याएं सुनी जाएंगी।
नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र सौंपा है। इसके अलावा मंत्रियों के रोस्टर लिस्ट भी सौंपी है। इस लिस्ट के मुताबिक कैबिनेट मंत्री कांग्रेस भवन में बैठकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।