जालंधर के कांग्रेसी नेता सुखमीत डिप्टी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, इन गैंगस्टरों ने रची थी साजिश

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से सबसे सनसनीखेज सुखमीत सिंह डिप्टी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। तबादले के आदेश के बाद चार्ज छोड़ने से पहले पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आज सुखमीत डिप्टी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि डिप्टी की हत्या की साजिश विदेश में रची गई।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक कांग्रेस नेता सुखमीत डिप्टी की हत्या की साजिश अरमीनिया बैठे खतरनाक गैंगस्टर गौरव पटियाल उर्फ लक्की ने रची थी। गौरव पटियाल द्वारा डिप्टी की हत्या के लिए गुड़गांव और जालंधर के शूटरों को को सुपारी दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड में गौरव पटियाल, जालंधर के पुनीत, गुड़गांव के गैंगस्टर विकास माले तथा एक अन्य पंजाबी युवक को नामजद किया गया है।

गौतलब है कि पिछले महीने पूर्व पार्षद और गिक्की अपहरण कांड के मुख्य आरोपी रहे सुखमीत डिप्टी की गोपाल नगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर व उनकी टीम इसे सुलझाने में लगी हुई थी। आज इस मामले में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बड़ा खुलासा किया।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *