BIG NEWS: सरप्राइज चेकिंग करने पहुंचे बिजलीकर्मियों को लोगों ने 7 घंटे तक बनाए रखा बंधक, अधिकारियों में हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के हांसी खंड के गांव सीसर में ग्रामीणों ने शनिवार सुबह बिजली चोरी की चेकिंग करने पहुंचे अधिकारियों को बंधक बना लिया। बिजली कर्मचारियों को गांववालों ने सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बैठाए रखा। तकरीबन 7 घंटे बाद हांसी SP नितिका गहलोत और SDM जितेंद्र अहलावत से फोन पर बातचीत के बाद उन्हें छोड़ा गया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिया है कि चेकिंग टीम अब बिना पूछे घर में नहीं आएगा । इसके इलावा गांव की बिजली से जुड़ी जो भी समस्या है, उसके लिए एक कमेटी बनाकर जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। बंधक बनाई गई टीम में मुंढाल पावर हाउस के जेई और अन्य कर्मचारी शामिल थे। मौके पर पुलिस टीम भी आई थी।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला किया हुआ है कि जब तक किसान आंदोलन चल रहा है, तब तक बिना सरपंच की मंजूरी के कोई भी सरकारी कर्मचारी गांव में नहीं घुसेगा। लेकिन शनिवार सुबह 6 बजे मुंढाल पावर हाउस के जेई और अन्य कर्मचारी गांव में घुस आए और चेकिंग के नाम पर लोगों के घरों में घुसना शुरू कर दिया।

जब इस बात की खबर गांव में फैली तो उन्होंने इकट्‌ठे होकर चेकिंग टीम के सभी सदस्यों को पंचायत घर में बैठा लिया और कैसी चेकिंग, न तो बिजली दी जा रही है। न ही लटकते तारों व ट्रांसफार्मर में भड़कती चिंगारियों की शिकायतों पर सुनवाई होती है। उल्टा निगम के कर्मचारी चेकिंग के नाम पर कभी भी उनके घरों में घुस आते हैं। ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *