BIG NEWS: पुलिस ने रिटायर IPS अफसर को किया गिरफ्तार, CM के खिलाफ इलेक्शन लड़ने का कर चुके हैं ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने आज हाउस अरेस्ट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के जारिए दी। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें केवल गोरखपुर जाने से रोका गया है।

अमिताभ ठाकुर शनिवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्हें गोरखपुर जाने से रोका गया है। पुलिस घेरे में रखा गया है। उनकी पुलिस से बातचीत चल रही है। पुलिस का कहना है कि उन पर रेप आरोपी का साथ देने का आरोप है। आरोपों की जांच चल रही है। कमेटी ने गंभीर आरोप की जांच के लिए इन्हें तलब किया है।

कमेटी के सामने इन्हें पेश होना है। इससे पहले इन्हें लखनऊ से बाहर जाने से रोका गया था। खासकर उस रीजन में जो आरोपी, पीड़िता या घटनास्थल से जुड़ा हुआ हो। बावजूद इसके इन्होंने प्रतिबंध का उलंघन किया।

आपको बता दें कि अमिताभ ने एक हफ्ते पहले सीएम योगी के खिलाफ यूपी विधानसभा 2022 चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वह सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जा रहे थे। इस बीच उन्हें एसीपी गोमतीनगर ने आकर रोक लिया। अमिताभ ठाकुर फिलहाल आईजी रूल्स एंड मैनुअल के पद जबरन रिटायर किया गया था। अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस हैं।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *