उत्तराखंड में LAND SLIDE: नैनीताल के पास सड़क पर टूटकर गिरने लगा पहाड़, डरके मारे बस की खिड़की से कूदकर भागे लोग

Daily Samvad
2 Min Read

नैनीताल। उत्तराखंड में 14 मुसाफिरों को लेकर नैनीताल जा रही एक बस शुक्रवार को लैंडस्लाइड की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक, नैनीताल-ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग नेशनल हाईवे पर वीरभट्टी पुल से सटी बलियानाला की पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा खिसक कर हाइवे पर आ गया। ड्राइवर ने ठीक वक्त पर ब्रेक लगाकर बस को रोका।

हाईवे पर पत्थर गिरते देख लोगों में अफरातफरी मच गई और वे बस से उतरकर भागने लगे। कई पैसेंजर बस की खिड़कियों से भी कूद गए। उत्तराखंड में गुरुवार रात से लगातार बारिश हो रही है। जिस वजह से राज्य में कई इलाकों में लैंडस्लाइड की आशंका बढ़ गई है। इधर, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के बरोटीवाला में एक बस के उपर चट्टान गिर गई। इस घटना में 32 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

कई राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 21 अगस्त को हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में अगले दो दिन तक अच्छी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, तो राजस्थान के 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMD के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में 23 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। बिहार में आज और कल कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। उत्तरी दिल्ली, उत्तरी पूर्व दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *