पुलिस ने भारत-पाक सीमा पर पकड़ी 200 करोड़ की हेरोइन, सोनू तस्कर की पुलिस को तलाश

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर
पंजाब पुलिस को मिली विशेष जानकारी के आधार पर एक खुफिय़ा कार्रवाई करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आज सुबह पाकिस्तान आधारित तस्करों द्वारा अमृतसर के पंजग्राईआं बॉर्डर चौकी (बी.ओ.पी) क्षेत्र में 40.81 किलोग्राम हेरोइन के 39 पैकेट बरामद करके नशीले पदार्थों की एक बड़ी तस्करी को असफल कर दिया। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए बतायी जाती है।

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एसएसपी अमृतसर (ग्रामीण) गुलनीत सिंह खुराना द्वारा तुरंत बीएसएफ से संपर्क किया कि निर्मल सिंह उर्फ सोनू मेयर, जोकि घरिंडा क्षेत्र का एक मशहूर तस्कर है, भारत-पाक सीमा के द्वारा हेरोइन की तस्करी की कोशिश कर रहा था, उन्होंने बताया कि इस दौरान डीएसपी इन्वेस्टिगेशन गुरिन्दरपाल सिंह और डीएसपी अजनाला विपिन कुमार की पुलिस टीम भी बीएसएफ के साथ मिलकर नशा तस्करों को पकडऩे और हेरोइन बरामद करने के लिए मौके पर पहुँची।

पुलिस और बीएसएफ की साझा कार्यवाही

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस और बीएसएफ की साझा टीमों द्वारा हेरोइन की बड़ी खेप को सफलतापूर्वक ज़ब्त करने के अलावा 180 ग्राम अफ़ीम और दो प्लास्टिक पाईपें (सुपर पंजाब पंप, पाकिस्तान में निर्मित) बरामद की गई हैं। पुलिस ने तस्करों से सम्बन्धित एक मोटरसाईकल और एक स्कूटी भी ज़ब्त की है, जोकि तस्करी वाली जगह से मिले हैं।

एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि पुलिस ने सोनू, जोकि तरन तारन पुलिस द्वारा 2020 में 1 किलो हेरोइन बरामद होने के मामले में भी वांछित है, को गिरफ्तार करने के लिए बड़े स्तर पर छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

प्लास्टिक की पाईपों का प्रयोग

दोषियों द्वारा अपनाए गए तस्करी के तरीके संबंधी जानकारी साझा करते हुए एसएसपी खुराना ने कहा कि तस्करों द्वारा हेरोइन को साफ़-सुथरे बने हुए पैकेटों के रूप में सरहद की बाड़ के पार (भारत में) लाने के लिए पाकिस्तान में बनी प्लास्टिक की पाईपों का प्रयोग किया जाता था। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61, 85, विदेशी एक्ट की धारा 14 और भारत पासपोर्ट एक्ट की धारा 3, 34, 20 के अधीन 21 अगस्त, 2021 को एफआईआर नंबर 103 पुलिस थाना रमदास, अमृतसर में दर्ज की गई है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *