पंजाब सरकार और किसानों के बीच बैठक रही बेनतीजा, नैशनल हाईवे व रेलवे ट्रैक नहीं खोलेंगे किसान, कल होगी अहम बैठक

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 189 शब्द|📅 22 Aug 2021

पंजाब सरकार और किसानों के बीच बैठक रही बेनतीजा, नैशनल हाईवे व रेलवे ट्रैक नहीं खोलेंगे किसान, कल होगी अहम बैठक

डेली संवाद, जालंधर
किसानों और पंजाब सरकार के बीच चंडीगढ़ में हुई बैठक बेनतीजा रही। जिससे किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जालंधर में दिल्ली-पानीपत की तरफ जाने वाला नेशनल हाइवे और रेलवे ट्रैक का जाम अभी नहीं खुल सकेगा। रविवार को चंडीगढ़ में सहकारिता मंत्री सुखजिंदर रंधावा और किसान नेताओं के बीच हुई बैठक किसी नतेजी पर नहीं पहुंची।

कैबिनेट मंत्री और किसानों के बीच गन्ने की कीमत पर सहमति न बनने की वजह से किसानों ने फैसला लिया है कि धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उधर, चंडीगढ़ की बैठक में किसानों व सरकारी अफसरों के बीच जमकर बहस हुई। किसानों की गन्ने पर लागत के दावे से सरकार सहमत नहीं है। इस वजह से अब सोमवार को 3 बजे जालंधर के सर्किट हाउस में गन्ने की खेती के माहिरों से किसानों की बैठक होगी। किसान उनसे अपनी लागत के बारे में चर्चा करेंगे।

किसान नेताओं ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गन्ने की कीमत को लेकर फैसला लेंगे। चंडीगढ़ में हुई बैठक में भारतीय किसान यूनियन के नेता बलवीर सिंह राजेवाल व जालंधर से भारतीय किसान यूनियन दोआबा के मनजीत सिंह राय भी शामिल थे।

पंजाब सरकार और किसानों के बीच बैठक रही बेनतीजा, नैशनल हाईवे व रेलवे ट्रैक नहीं खोलेंगे किसान, कल होगी अहम बैठक पंजाब सरकार और किसानों के बीच बैठक रही बेनतीजा, नैशनल हाईवे व रेलवे ट्रैक नहीं खोलेंगे किसान, कल होगी अहम बैठक पंजाब सरकार और किसानों के बीच बैठक रही बेनतीजा, नैशनल हाईवे व रेलवे ट्रैक नहीं खोलेंगे किसान, कल होगी अहम बैठक

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *