जालंधर में किसानों की बैठक खत्म, कल चंडीगढ़ में कैप्टन के साथ मीटिंग, नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम रखेंगे किसान, चक्काजाम का फैसला टला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर में किसानों की बैठक खत्म, कल चंडीगढ़ में कैप्टन के साथ मीटिंग, नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम रखेंगे किसान, चक्काजाम का फैसला टला

डेली संवाद, जालंधर
किसानों और जिला प्रशासन के बीच बैठक में किसान नेताओं ने कहा है कि गन्ने का जब तक वाजिफ दाम की घोषणा नहीं होती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर, किसानों ने जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे व रेलवे ट्रैक चौथे दिन भी जाम रखा। जालंधर के DC कांप्लेक्स में किसान नेताओं व गन्ना खेती माहिरों के बीच बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद किसान नेता मनजीत सिंह राय ने कहा कि हमने माहिरों को साबित कर दिया कि गन्ने की प्रति क्विंटल लागत 470 रुपए आ रही है।

किसान नेताओं ने कहा कि हम पहले 400 रूपए की मांग कर चुके हैं तो उसी पर कायम रहेंगे। बैठक में पहुंचे खेतीबाड़ी अफसरों ने कहा कि नया रेट कल CM अनाउंस करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब बंद की कॉल को मुल्तवी कर दिया है। मंगलवार को चंडीगढ़ में 3 बजे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बैठक होनी है। उसके बाद भी अगर सुनवाई नहीं हुई तो फिर पंजाब बंद का ऐलान किया जाएगा। तब तक जालंधर में नेशनल हाइवे व रेलवे ट्रैक जाम रहेगा।

इसी बीच पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने ट्वीट के जरिए किसानों का समर्थन किया है। सिद्धू ने अपनी ही कैप्टन सरकार पर दबाव बनाने के लिए भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, हरियाणा व उत्तराखंड में ज्यादा रेट मिलने की बात कहते हुए कहा कि खेतीबाड़ी की अगुवाई करने वाले पंजाब में इससे बेहतर होना चाहिए। सिद्धू ने कहा कि गन्ना किसानों का मुद्दा तुरंत हल किया जाना चाहिए। यह हैरानीजनक है कि पंजाब में खेती की ज्यादा लागत के बावजूद पंजाब में अन्य राज्यों के मुकाबले कम रेट मिल रहे हैं।

पंजाबी सिंगर GURDAS MAAN है नशेड़ी? FIR दर्ज करने की मांग, देखें Live

जालंधर में किसानों की बैठक खत्म, कल चंडीगढ़ में कैप्टन के साथ मीटिंग, नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम रखेंगे किसान, चक्काजाम का फैसला टला जालंधर में किसानों की बैठक खत्म, कल चंडीगढ़ में कैप्टन के साथ मीटिंग, नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम रखेंगे किसान, चक्काजाम का फैसला टला

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *