बहू के किरायेदार से अवैध संबंधों के शक में 5 का कत्ल, हत्यारे ने थाने में पहुंचकर किया सरेंडर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बहू के किरायेदार से अवैध संबंधों के शक में 5 का कत्ल, हत्यारे ने थाने में पहुंचकर किया सरेंडर

गुरुग्राम। दिल्‍ली से सटे गुरुग्राम में एक मकान मालिक ने अपनी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अनैतिक संबंधों के शक में पांच लोगों की बेरहमी से हत्‍या कर दी। मरने वालों में दो महिलाएं, दो बच्‍चे और एक पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद मकान मालिक ने खुद ही थाने जाकर आत्‍मसमर्पण कर दिया है।

मामला गुरुग्राम के राजेन्‍द्र पार्क थाना क्षेत्र का है। मंगलवार की सुबह-सुबह थाने पहुंचे एक शख्‍स ने पुलिस को बताया कि उसने पांच लोगों को मार डाला है। पुलिस उस शख्‍स की बातों पर हैरान रह गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि वाकई उस शख्‍स ने अपनी पुत्रवधु, किरायेदार, किरायेदार की पत्‍नी और उसके दो बच्‍चों की हत्‍या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उस शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया है कि उसे शक था कि उसकी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अनैतिक संबंध बन गए हैं। इसी गुस्‍से में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि इस शख्‍स की स्‍वीकारोक्ति के अतिरिक्‍त घटना के अन्‍य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बहू के किरायेदार से अवैध संबंधों के शक में 5 का कत्ल, हत्यारे ने थाने में पहुंचकर किया सरेंडर बहू के किरायेदार से अवैध संबंधों के शक में 5 का कत्ल, हत्यारे ने थाने में पहुंचकर किया सरेंडर

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *