BIG BREAKING: मुख्यमंत्री कैप्टन ने किसानों को मना लिया, जालंधर में किसानों का धरना खत्म, नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रेक से हटे किसान

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और किसान नेताओं के बीच हुई बैठक बड़ी ही सकारात्म रही। मुख्यमंत्री कैप्टन  ने पंजाब में गन्ने की कीमत 360 रुपए प्रति क्विंटल की घोषणा कर दी है। यह रेट इसी सीजन से मिलेगा। इसके बाद किसानों ने जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे और रेलवे ट्रैक का जाम खोल दिया है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मीटिंग के बाद किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने बाहर आकर इसकी पुष्टि की। इसके बाद 5 दिन बाद जालंधर में जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे और धन्नोवाली रेलवे फाटक पर जाम खोल दिया गया है। पहले गन्ने का रेट 310 रुपए प्रति क्विंटल था, जिसमें 50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है।

आपको बता दें कि पिछले पांच दिनों से किसान गन्ने की एमएसपी को लेकर धरना दे रहे थे। पांच दिनों से धरना लगने के कारण नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रेक जाम था। पंजाब की तरफ आने वाले ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया था। धरना खत्म होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *