BIG NEWS: कैप्टन के खिलाफ बगावत, CM की कुर्सी से अमरिंदर सिंह को हटाने के लिए लाबिंग, MLA परगट सिंह के साथ चार कैबिनेट मंत्री दिल्ली पहुंचे

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

captain amrinder singh

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस में कलह फिर से बढ़ गई है। इस बार सिद्धू गुट ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत खड़ी कर दी है। मंगलवार को कैप्टन सरकार के वरिष्ठ मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा के घर बैठक के बाद कैप्टन को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने की मांग उठा दी गई है। इसके बाद पंजाब कांग्रेस के महासचिव परगट सिंह के साथ असंतुष्ट विधायकों का पक्ष लेकर 4 मंत्री दिल्ली निकल गए हैं। चारों मंत्रियों के नाम तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुख सरकारिया और चरणजीत सिंह चन्नी हैं।

बैठक के बाद मंत्री चन्नी, रंधावा और बाजवा ने कहा कि पंजाब के कांग्रेसी लीडर और वर्कर इस बात को लेकर चिंतित है कि कांग्रेस के चुनावी वायदे पूरे नहीं हुए। बरगाड़ी कांड, नशे के सौदागरों को पकड़ना, बिजली समझौते के मसले, बस, केबल नेटवर्क, रेत, दलित मुद्दों पर कार्रवाई नहीं हो रही। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन इशारा नवजोत सिद्धू की तरफ है। इस बैठक में 28 विधायक शामिल हुए थे।

हाईकमान से मिलेंगे सभी मंत्री

तृप्त राजिंदर बाजवा के घर हुई बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मौजूदा CM से पंजाब के मसले हल नहीं हो सकते। हालात को देखते हुए पंजाब कांग्रेस का शिष्टमंडल आज ही नई दिल्ली जाकर हाईकमान से मिलेगा। चन्नी के अनुसार, इस शिष्टमंडल में उनके अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखविंदर सिंह सरकारिया परगट सिंह और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा होंगे।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस के विधायक CM की वर्किंग से संतुष्ट नहीं है। विधायकों की भावनाओं को वह पार्टी हाईकमान तक पहुंचाएंगे। बाजवा के घर हुई बैठक में शामिल रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि बतौर मंत्री उन्होंने अच्छा काम किया है और अब मंत्री पद जाने का कोई डर नहीं है।

BIG NEWS: कैप्टन के खिलाफ बगावत, CM की कुर्सी से अमरिंदर सिंह को हटाने के लिए लाबिंग, MLA परगट सिंह के साथ चार कैबिनेट मंत्री दिल्ली पहुंचे BIG NEWS: कैप्टन के खिलाफ बगावत, CM की कुर्सी से अमरिंदर सिंह को हटाने के लिए लाबिंग, MLA परगट सिंह के साथ चार कैबिनेट मंत्री दिल्ली पहुंचे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *