BIG NEWS: जालंधर में पुलिस की जबरदस्त नाकेबंदी, कई सड़कें सील, भारी पुलिस बल तैनात, हर नाके पर चैकिंग शुरू, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

BIG NEWS: जालंधर में पुलिस की जबरदस्त नाकेबंदी, कई सड़कें सील, भारी पुलिस बल तैनात, हर नाके पर चैकिंग शुरू, जाने वजह
डेली संवाद, जालंधर

जालंधर में आज भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शहर में मुख्य सड़कों पर बैरीकेडिंग की गई है और खासकर सर्किट हाउस की तरफ आने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह सुरक्षा भाजपा के नेताओं के लिए की गई है। जालंधर के सर्किट हाउस में आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस लिए पुलिस ने सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किया है।

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की जालंधर में होने वाली बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज दिन भर चलेगी। इसी दौरान जालंधर व कपूरथला के कार्यकर्ताओं व नेताओं से बैठक होगी। फिर भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडल प्रधानों से मिलेंगे।

चूंकि पंजाब में भाजपा नेताओं और उनकी बैठकों का किसान जबरदस्त विरोध कर रहे हैं, इसलिए जालंधर पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। इससे सर्किट हाउस के साथ साथ आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भाजपा की इस मीटिंग का किसानों ने विरोध करने का ऐलान किया है। इससे पुलिस पूरी चाक चौबंद है। आपको बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर भाजपा का पूरे पंजाब में विरोध हो रहा है।

BIG NEWS: जालंधर में पुलिस की जबरदस्त नाकेबंदी, कई सड़कें सील, भारी पुलिस बल तैनात, हर नाके पर चैकिंग शुरू, जाने वजह BIG NEWS: जालंधर में पुलिस की जबरदस्त नाकेबंदी, कई सड़कें सील, भारी पुलिस बल तैनात, हर नाके पर चैकिंग शुरू, जाने वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *