इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने हरीश रावत के फैसले का किया स्वागत, कहा कैप्टन के नेतृत्व में 2022 के चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा प्रचंड बहुमत

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा है कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सबसे पसंदीदा नेता है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत के उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि पंजाब का विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा एस्से कांग्रेश के वर्करों में खुशी है।

चेयरमैन दलजीत सिंह अहलूवालिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 की लड़ाई कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ने का फैसला हर कांग्रेसी वर्कर का फैसला है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने जो जो फैसला लिया है स्वागत योग्य है।

दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले साढे 4 साल में पंजाब के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कैप्टन ने हर वर्ग के लोगों के लिए स्कीम शुरू की, जिसका फायदा कांग्रेश को आने वाले चुनाव में होगा।

उन्होंने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने इसके लिए पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत और पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *