उत्तराखंड में भारी तबाही: देहरादून के पास फटा बादल, नदी-नाले सभी उफान पर, 50 से ज्यादा सड़कें बंद

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उत्तराखंड में भारी तबाही: देहरादून के पास फटा बादल, नदी-नाले सभी उफान पर, 50 से ज्यादा सड़कें बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। दून समेत कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। देर रात भी दून के संतला देवी मंदिर के पास खबड़ावाला में बदल फट गया। इसके अलावा आसपास के इलाकों में भी अतिवृष्टि हुई। करीब तीन घंटे हुई भारी बारिश के कारण नदी, नाले उफना गए और कई पुस्ते बह गए। घरों में पानी घुसने के साथ ही कई जगह पेड़ और विद्युत पोल गिरने की भी सूचना है।

वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण मार्ग बार-बार बाधित हो रहे हैं। चमोली में जोशीमठ-मलारी हाईवे तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं खुल पाया। पिछले 11 दिनों से यह मार्ग बंद है। मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर भी उड़ान नहीं भर पा रहा है। इसके अलावा कुमाऊं में भी बारिश के कारण दिक्कतें बढ़ी हुई हैं। प्रदेशभर में चार दर्जन से अधिक मार्गों पर आवाजाही ठप है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

हेलीकाप्टर दिनभर उड़ान नहीं भर पाया

मंगलवार को चमोली में नीती घाटी के लिए हेलीकाप्टर दिनभर उड़ान नहीं भर पाया। हालांकि प्रशासन का दावा है कि पैदल मार्ग से एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की मौजूदगी में ग्रामीणों की पैदल आवाजाही कराई जा रही है। बीते दिन हेलीकाप्टर से नीती घाटी में एक फार्मेसिस्ट के साथ दवाएं भेजी गई हैं।

मलारी हाईवे बंद होने के कारण भारत-तिब्बत-चीन सीमा से लगे बांपा, गमशाली, नीती, फरकिया, कैलाशपुर, गुरगुटी, जुम्मा, कागा सहित दर्जनभर गांवों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। सेना व आइटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी ठप पड़ी हुई है। देहरादून समेत आसपास के इलाकों में भी मंगलवार को तेज बारिश के दो से तीन दौर हुए। देर रात यहां बादल फटने से मलबा लोगों के घरों में घुस आया और सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। घटना में जनहानि की कोई खबर नहीं है।

उत्तराखंड में भारी तबाही: देहरादून के पास फटा बादल, नदी-नाले सभी उफान पर, 50 से ज्यादा सड़कें बंद उत्तराखंड में भारी तबाही: देहरादून के पास फटा बादल, नदी-नाले सभी उफान पर, 50 से ज्यादा सड़कें बंद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *