अभिनेता सोनू सूद क्या पंजाब में चुनाव लड़ेंगे? अरविंद केजरीवाल के साथ बैठे सोनू सूद ने दिए ये जवाब

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 27 Aug 2021

अभिनेता सोनू सूद क्या पंजाब में चुनाव लड़ेंगे? अरविंद केजरीवाल के साथ बैठे सोनू सूद ने दिए ये जवाब

नई दिल्‍ली। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में अभिनेता सोनू सूद की कोई भूमिका होगी? फिलहाल तो उन्‍होंने इससे इनकार किया है। शुक्रवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल संग प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करने आए सोनू ने कहा कि ‘कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।’ दिल्‍ली सरकार ने सोनू सूद को ‘देश के मेंटोर’ कॉर्यक्रम का ब्रैंड एम्‍बेसडर बनाया है।

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में जब सोनू से पूछा गया कि क्‍या वे पंजाब चुनाव में खड़े होने जा रहे हैं, इसपर केजरीवाल ने तपाक से कहा कि ‘कोई पॉलिटिक्‍स डिस्‍कस नहीं की हम लोगों ने…’ सोनू ने कहा कि ‘ये (देश के मेंटोर) उससे भी बड़ा मुद्दा है। मुझे लगता है कि इससे बड़ा कोई मुद्दा नहीं हो सकता।’

पंजाब में AAP के लिए प्रचार करेंगे?

सोनू से जब पूछा गया कि क्‍या उनका कोई राजनीतिक झुकाव है तो उन्‍होंने कहा क‍ि अभी ऐसा कोई प्‍लान नहीं है। पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करने के सवाल पर भी सोनू ने यही कहा कि ऐसी कोई चर्चा तो नहीं हुई है। उन्‍होंने कहा क‍ि ‘जो अच्‍छा काम करेगा, उसके पीछे-पीछे आ जाएंगे।’ सोनू ने कहा कि उन्‍हें लंबे समय से राजनीतिक पार्टियों से ऑफर आते रहे हैं।

दिल्‍ली सरकार की सोनू ने की तारीफ

सोनू को ब्रैंड एम्‍बेसडर बनाए जाने की जानकारी देते हुए सीएम केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने कहा है कि वो भी कुछ बच्चों के मेंटोर बनेंगे। सूद ने कहा कि ‘आज दिल्ली सरकार ने देश के मेंटोर का प्लेटफॉर्म नहीं बनाया, देश के लिए कुछ करने का आपके लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया है।अगर आप एक भी बच्चे को दिशा दे पाते हैं तो इससे बड़ा देश को कोई योगदान नहीं होगा।’

अभिनेता सोनू सूद क्या पंजाब में चुनाव लड़ेंगे? अरविंद केजरीवाल के साथ बैठे सोनू सूद ने दिए ये जवाब अभिनेता सोनू सूद क्या पंजाब में चुनाव लड़ेंगे? अरविंद केजरीवाल के साथ बैठे सोनू सूद ने दिए ये जवाब

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *