BIG NEWS: नवजोत सिद्धू के बगावत तेवर, कहा- अधिकार न मिले तो ईंट से ईंट बजा दूंगा, कांग्रेस में मचा कोहराम, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read

Navjot Sidhu-amrinder

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अब पार्टी हाईकमान के प्रति भी बगावत पर उतर आए हैं। पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कल कहा था कि सिद्धू विवादित बयान देने वाले अपने सलाहकार को हटा दें, अगर पर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह हटा देंगे। इस घटनाक्रम के बाद आज सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब आज सिद्धू ने कहा, अगर आप मुझे निर्णय लेने नहीं देंगे तो किसी को नहीं छोड़ूंगा, ईंट से ईंट बजा दूंगा।

बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस की कमान संभालने के बाद से ही पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पार्टी सीधे-सीधे दो गुटों में बंट चुकी है। सिद्धू अपने बयानों से अपनी ही सरकार को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। अब सिद्धू ने हाईकमान को भी चुनौती देनी शुरू कर दी है। सिद्धू समर्थक विधायक व मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाने की मुहिम चलाए हुए हैं। इस बीच, सिद्धू के सलाहकारों के बयानों के कारण वह खुद घिर गए।

माली ने कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया था

नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया था। कहा था कि कश्मीर अलग देश था। यही नहीं, माली ने अपनी फेसबुक पोस्ट में पूर्व पीएम स्व. इंदिरा गांधी का भी विवादित कार्टून डाल दिया था। इसके बाद पार्टी के भीतर व बाहर सिद्धू पर उनको हटाए जाने का दवाब बन रहा था। जब सिद्धू ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत को कहना पड़ा कि अगर सिद्धू ने अपने सलाहकार को नहीं हटाया तो वह उन्हें हटा देंगे। इसके बाद आज माली ने दबाव में सलाहकार पद छोड़ने की घोषणा कर दी।

बताया जा रहा है कि सिद्धू इसी बात को लेकर नाराज हैं। अभी तक पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमलावर रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने आज हाईकमान को भी आंखें दिखाई। कहा कि अगर उन्हें अधिकार नहीं मिले तो वह ईंट से ईंट बजा देंगे। सिद्धू वीरवार रात अमृतसर के एक रिजोर्ट में अलग-अलग एसोसिएशन से संबंधित उद्योगपतियों व व्यापारियों से मिलने व उनकी मश्किलें सुनने पहुंचे हुए थे। वहां सिद्धू ने यह बात कही।

पंजाब कांग्रेस प्रधान ने कहा कि वह हाईकमान को कहना चाहते हैं कि अगर उन्हें फैसला लेने दोगे तो पंजाब से कांग्रेस को 20 साल नहीं जाने दूंगा। इसके अलावा उन्होंने बिना सीएम का नाम लिए कहा कि मैंने कभी दूसरे नेताओं की तरह कसम नहीं खाई, जो पूरी न कर सकूं। व्यापारी इज्जत की रोटी चाहते हैं, अमन चाहते हैं। मैं वादा करता हूं कि व्यापारियों के दिए मेमरेंडम नई पंजाब माडल पालिसी साबित होंगे।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *