काबुल में तालबानी आतंकियों पर अमेरिका का बड़ा हमला, लगातार गई बम बरसाए, कईयों की मौत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 28 Aug 2021

काबुल में तालबानी आतंकियों पर अमेरिका का बड़ा हमला, लगातार गई बम बरसाए, कईयों की मौत

काबुल। काबुल एयरपोर्ट पर आईएसआईएस-के के हमले में अपने 13 सैनिकों के मारे जाने के बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को अमेरिकी सेना ने आतंकी संगठन आईएसआईएस-के ठिकाने को हवाई हमले में निशाना बनाया। हमले में टारगेट (साजिशकर्ता) के मारे जाने की खबर है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार अफगानिस्तान के नांगहार प्रांत में आतंकी संगठन आईएसआईएस (K) के ठिकानों को ड्रोन हमले के जरिए निशाना बनाया गया।

नांगहार को आईएसआईएस का गढ़ माना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में कथित साजिशकर्ता मारा गया है। राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी आम नागरिक के मारे जाने की खबर नहीं है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने भी इस हमले की पुष्टि कर दी है। सेंट्रल कमांड के कैप्टन बिल अर्बन ने कहा कि अफगानिस्तान के नांगहार प्रांत में एक एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया गया। शुरुआती संकेतों के मुताबिक हमने टारगेट को मार गिराया है।

अमेरिकी दूतावास ने जारी की चेतावनी

वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट पर एक बार फिर से आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी इंटेलिजेंस रिपोर्ट में एयरपोर्ट के आस-पास एक बार फिर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। खतरे को देखते हुए काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास ने लोगों से कहा है कि वे एयरपोर्ट के सभी गेट के पास से हट जाएं। इसके अलावा एयरपोर्ट जा रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए अमेरिकी दूतावास ने एडवाइजरी भी जारी की है।

सैनिकों की वापसी के बाद यही विकल्प

पेंटागन ने अपने बयान में इसे over-the-horizon ऑपरेशन बताया, जिसका मतलब है कि हमला करने के लिए ड्रोन ने एयरक्राफ्ट ने अफगानिस्तान के बाहर से उड़ान भरी थी। अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी के बाद बाइडन प्रशासन के पास इसी तरह के हमले का विकल्प खुला रहेगा। बाइडन ने काबुल एयरपोर्ट पर हमले के बाद गुरुवार को कहा था कि अमेरिका ने ही इस हमले को भूलेगा और न ही माफ करेगा। उन्होंने सेना को जवाबी कार्रवाई की तैयारी करने के आदेश दिए थे।

काबुल में तालबानी आतंकियों पर अमेरिका का बड़ा हमला, लगातार गई बम बरसाए, कईयों की मौत काबुल में तालबानी आतंकियों पर अमेरिका का बड़ा हमला, लगातार गई बम बरसाए, कईयों की मौत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *