वरिष्ठ पत्रकार सतपाल के खुलासे के बाद DGP दिनकर गुप्ता पहुंचे जालंधर, टिफिऩ बम, हैंड ग्रेनेड और पिस्तौलें बरामद होने पर अफसरों के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग, अफसरों से कहा – सभी चौकन्ने रहें, जाने वजह

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 513 शब्द|📅 28 Aug 2021

वरिष्ठ पत्रकार सतपाल के खुलासे के बाद DGP दिनकर गुप्ता पहुंचे जालंधर, टिफिऩ बम, हैंड ग्रेनेड और पिस्तौलें बरामद होने पर अफसरों के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग, अफसरों से कहा - सभी चौकन्ने रहें, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में खोजी क्राइम रिपोर्टिंग करने वाले और दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार सतपाल के खोजी खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। वरिष्ठ पत्रकार सतपाल की खोजी खबर के बाद आखिरकार  पंजाब के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता आज जालंधर में उत्त स्तरीय मीटिंग की है। डीसी ने आज सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को राज्य में शान्ति और सांप्रदायिक सद्भावना को सुनिश्चित बनाने के लिए निवारक, एहतियाती और सुरक्षा के लिहाज़ से सभी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। ॉ

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने पंजाब आम्र्ड पुलिस (पीएपी) कैंपस में राज्य स्तरीय अपराध समीक्षा मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हालाँकि ज़्यादातर पुलिस प्रमुखों द्वारा अपने सम्बन्धित जिलों में बहुत बढिय़ा काम किया जा रहा है, परन्तु इंटैलीजैंट और स्मार्ट पुलिसिंग जिसमें प्रौद्यौगिकी और ट्रेडक्राफ्ट का प्रयोग शामिल है, को ज़मीनी स्तर पर लागू करने की ज़रूरत है।’’

यह मीटिंग हाल ही में राज्य में ग्रेनेड और आर.डी.एक्स. से लैस टिफिन बॉक्स मिलने के अलावा अन्य हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी जिससे सीमावर्ती राज्य में शान्ति और सांप्रदायिक सद्भावना को भंग करने के लिए राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा की जा रही बड़ी कोशिशों का संकेत मिलता है, के मद्देनजऱ की गई। मीटिंग में रेलवे के विशेष डीजीपी संजीव कालडा, एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा आर.एन. ढोके और एडीजीपी इंटेलिजेंस वरिन्दर कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

किसी को भी कानून हाथ में लेने की आज्ञा न दी जाए

डीजीपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की आज्ञा न दी जाए और यदि कोई भी व्यक्ति हिंसक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करते हुए तुरंत फ़ौजदारी मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था को खऱाब करने की कोशिश कर रहे व्यक्तियों और शरारती तत्वों को भी चेतावनी दी कि यदि वह किसी आपराधिक या हिंसक गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं तो पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट या पासपोर्ट सत्यापन और अन्य व्यक्तिगत जाँच कार्यवाहियों के समय उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

आगामी त्योहारों के सीज़न के मद्देनजऱ डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सीपीज़/एसएसपीज़ को सभी संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जि़ला पुलिस प्रमुखों को सोसायटी के सदस्यों के साथ बैठकें करके उनको टिफिन बम और अन्य खतरों संबंधी जागरूक करने के लिए कहा, जिससे वह स्पीकरों के द्वारा सूचना देकर अन्यों को भी सतर्क रहने के बारे में जागरूक कर सकें।

संदिग्ध चीज़ मिलती है तो वह 112 या 181 डायल करें

उन्होंने लोगों को सतर्क करने के लिए विभिन्न सार्वजनिक स्थानों जैसे कि बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों पर पब्लिक ऐडरैस व्यवस्था का प्रयोग करने की भी सलाह दी और लोगों को यह बताने के लिए कहा कि अगर किसी को कोई संदिग्ध चीज़ मिलती है तो वह 112 या 181 डायल करके रिपोर्ट दें।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सीपीज़/एसएसपीज़ को नशा-तस्करों/सप्लायरों के विरुद्ध अपनी कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए, जिससे नशों की सप्लाई लाईनें टूटी रहें। उन्होंने सीपीज़/एसएसपीज़ को आपराधिक गतिविधियाँ रोकने के लिए पुलिस के नाकों की प्रभावशीलता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान डीजीपी ने नव नियुक्त सीपीज़ और एसएसपीज़ के साथ भी इस संबंधी विचार-चर्चा की।

वरिष्ठ पत्रकार सतपाल के खुलासे के बाद DGP दिनकर गुप्ता पहुंचे जालंधर, टिफिऩ बम, हैंड ग्रेनेड और पिस्तौलें बरामद होने पर अफसरों के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग, अफसरों से कहा - सभी चौकन्ने रहें, जाने वजह वरिष्ठ पत्रकार सतपाल के खुलासे के बाद DGP दिनकर गुप्ता पहुंचे जालंधर, टिफिऩ बम, हैंड ग्रेनेड और पिस्तौलें बरामद होने पर अफसरों के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग, अफसरों से कहा - सभी चौकन्ने रहें, जाने वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *