जालंधर में किसानों का बड़ा ऐलान, दोपहर 12 बजे से PAP चौक में करेंगे प्रदर्शन, नेशनल हाईवे होगा जाम

Daily Samvad
1 Min Read

kisan andolan

डेली संवाद, जालंधर
हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी को लेकर किसानों ने जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे को आज दो घंटे जाम करने की घोषणा की है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने जालंधर के PAP चौक में दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रदर्शन करेगा। इस दौरान अमृतसर व लुधियाना को जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे। इसके अलावा फगवाड़ा, होशियारपुर के रास्ते भी बंद रहेंगे। किसान मोर्चा के प्रदर्शन को देखते हुए PAP चौक पर सिक्योरिटी लगाई जा रही है।

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला यूथ प्रधान अमरजोत सिंह जंडियाला ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। जिसकी वजह पंजाब के किसानों में भारी आक्रोश है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू राजेवाल यह प्रदर्शन कर रही है।

भाजपा दफ्तर भी घेरेंगे किसान

किसानों ने ऐलान किया है कि जालंधर में BJP दफ्तर का सोमवार को घेराव किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि सोमवार को 11 बजे BJP के सभी आफिस घेरकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा इस तरह किसानों के साथ अत्याचार करेगी तो फिर किसान पक्का धरना लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *