MLA परगट सिंह ने पंजाब प्रभारी हरीश रावत पर दागे सवाल, कहा – फैसला लेने का रावत को अधिकार नहीं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 29 Aug 2021

MLA परगट सिंह ने पंजाब प्रभारी हरीश रावत पर दागे सवाल, कहा - फैसला लेने का रावत को अधिकार नहीं

जालंधर/चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में कलह जारी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले नवजोत सिद्धू के मित्र विधायक परगट सिंह ने अब पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत पर कई सवाल दागे हैं। परगट सिंह ने साफ कहा है कि हरीश रावत को फैसला लेने का कोई अधिकार नहीं है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot singh Sidhu) के करीबी एवं पंजाब कांग्रेस के महासचिव व जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह ने हरीश रावत के खिलाफ बयानबाजी की है। परगट सिंह (Pargat Singh) ने सवाल दागते हुए कहा कि हरीश रावत को पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कराए जाने संबंधी बोलने का अधिकार आखिर किसने दिया है।

परगट सिंह ने कहा कि उन्हें तो यह पता है कि खड़गे कमेटी, जिसके समक्ष वह खुद भी पेश हुए थे, ने यह फैसला लिया था कि चुनाव संबंधी कोई भी घोषणा करने का अधिकार मात्र सोनिया गांधी के ही पास है। यह तो अब हरीश रावत को ही बताना चाहिए कि उन्हें पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा करने का अधिकार आखिरकार किसने दे दिया है।

परगट सिंह ने कहा कि हरीश रावत की उक्त घोषणा का असर पंजाब के वोटरों के ऊपर सीधे तौर पर हुआ है। परगट सिंह ने एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्धू का पक्ष लेते हुए कहा कि बीते दिनों सिद्धू की तरफ से जो बातें कही गई हैं, वह संभवत: हरीश रावत को लेकर ही हैं। नवजोत सिद्धू की बात सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अथवा पार्टी नेतृत्व को लेकर नहीं थी।

इस VIDEO के बाद किसानों के सिर फोड़े गए, देखें SDM का VIRAL वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *