सुरजीत हॉकी सोसायटी द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, ओलंपियन राजिंदर सिंह ने कहा – खेल मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
देश की प्रसिद्ध सुरजीत हॉकी सोसाइटी और सुरजीत हॉकी अकादमी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय खेल दिवस और महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन मनाया। स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित एक सादा और प्रभावशाली समारोह में खिलाड़ियों और उनके माता-पिता मौजूद थे।

इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्य हॉकी कोच ओलंपियन राजिंदर सिंह (द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता) ने राष्ट्रीय खेल दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और खेल खेलने वाले लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं।

सुरजीत हॉकी सोसायटी और अकादमी के महासचिव इकबाल सिंह संधू ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस और भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मेजर ध्यानचंद की खेल उपलब्धियों पर उन्होंने कहा कि वह तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। 1936 के बर्लिन ओलंपिक में मेजर ध्यानचंद को भारतीय हॉकी टीम का कप्तान चुना गया था।

उन्होंने आगे कहा कि मेजर ध्यानचंद ने 1926 से 1948 तक अपने करियर में 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल किए थे, जबकि उन्होंने अपने पूरे करियर में लगभग 1,000 गोल किए थे। ऐसे महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि देने के लिए, भारत सरकार ने 2012 में उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया था।

इस अवसर पर मुख्य कोच हॉकी (पंजाब) ओलंपियन राजिंदर सिंह, सुरजीत हॉकी सोसायटी के महासचिव इकबाल सिंह संधू, प्रमुख पी.आर.ओ. सुरिंदर सिंह भापा, कोच दविंदर सिंह, कोच पर्मजीत कौर, नरेश कुमार, गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *