यूपी: बलरामपुर की राप्ती नदी में आई भीषण बाढ़, 100 से ज्यादा गांवों में मची तबाही

Daily Samvad
4 Min Read

संजय शुक्ला पथिक
डेली संवाद, बलरामपुर
जिले के कई पहाड़ी नालों तथा राप्ती नदी में आई भीषण बाढ़ से करीब 100 गांव में तबाही मची हुई है। कई गांव के संपर्क मार्ग पानी से डूब गए हैं। गांव के लोगों का संपर्क मार्ग कट चुका है। गांव टापू बन चुके हैं। सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगी धान व गन्ने की फसल बाढ़ के पानी से बर्बाद हो गई है।

पहाड़ों वह तथा मैदानी इलाकों में बीते कई दिनों से भारी बारिश होने से पहाड़ी नालों के साथ-साथ राप्ती नदी भी उफान पर है। आज स्थिति इतनी भयावह है बलरामपुर नगर में प्रशासन ने नाव चला कर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य शुरू करने का ऐलान किया है। कर्ज हार पहाड़ी नाले में आई बाढ़से कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं।

तटबंध भी बाढ़ के पानी में बह गया

सुरक्षा के लिए करोड़ों की लागत से बनाया गया तटबंध भी बाढ़ के पानी में बह गया है। थाना महाराजगंज तराई के 24 से अधिक गांव में घर झाड़ पहाड़ी नाले के बाढ़ का कहर लोगों पर टूट रहा है। साहब नगर गांव के पास से बाढ़ का पानी दूसरे गांव में भर रहा है। साहब नगर डीप पर करीब 6 फुट पानी तीव्रता से बह रहा है। तेज बहाव के कारण आवागमन ठप हो गया है।

तेज बहाव में निजी स्कूल की एक बस पानी में फंस गई है। बस में श्री गुरु ग्रंथ अकादमी परसपुर के 8 बच्चे सवार सवार थे जिन्हें ग्रामीणों ने किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीण राजेंद्र वर्मा अलख राम पदारथ गुप्ता अशोक यादव श्रवण कुमार रामसागर मंगल देव सिंह तथा राजू आदि ने बताया कि खर्ज हार पहाड़ी नाले के बाद में हजारों हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगी धान और गन्ने की फसल तबाह हो चुकी है। गांव में पानी भर जाने के कारण लोग अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर पलायन करने के लिए विवश हैं।

कोई मदद मुहैया नहीं कराई गई

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई मदद मुहैया नहीं कराई गई है। जबकि उप जिला अधिकारी तुलसीपुर विनोद सिंह ने मौके पर हलका लेखपालों को भेजा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उप जिला अधिकारी तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत जायज नहीं है क्योंकि हल्का लेखपालों को क्षति का आकलन करने के लिए मौके पर भेज दिया गया है।

उधर गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में पहाड़ी नालों के उफान से 40 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। विकासखंड हरैया सतघरवा में है गहा एवं गोरिया नालों में तेज उफान से जय रामपुर खादर जाने वाला मार्ग कट गया है जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

ग्रामीण महेश सुभाष दल मटको गंगा लाल बिहारी व बाबू राम आदि ने बताया कि बीते कई दिनों से पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते इन दोनों नालों में उफान आया है। जय रामपुर खादर झरिया डीहा वह शिकारी पुरवा सहित दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से टापू बन गए हैं। सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने मौके पर हलका लेखपालों को भेजा है। राप्ती नदी का जलस्तर भारी बारिश के चलते लगातार बढ़ रहा है।

इस VIDEO के बाद किसानों के सिर फोड़े गए, देखें SDM का VIRAL वीडियो

https://youtu.be/ZMQUJsMikGA













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *