जालंधर में शीतला माता मंदिर पुलिस छावनी में तब्दील, BJP आफिस के बाहर किसानों का उग्र प्रदर्शन, हरियाणा के CM का फूंका पुतला, प्रदर्शन जारी

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 192 शब्द|📅 30 Aug 2021

जालंधर में शीतला माता मंदिर पुलिस छावनी में तब्दील, BJP आफिस के बाहर किसानों का उग्र प्रदर्शन, हरियाणा के CM का फूंका पुतला, प्रदर्शन जारी

डेली संवाद, जालंधर
हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के खिलाफ आज पंजाब के किसानों ने जालंधर स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। जालंधर के शीतला माता मंदिर में स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर किसानों ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

किसानों द्वारा भाजपा कार्यालय घेरने की सूचना से पुलिस कमिश्नर ने आफिस के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। जिससे किसानों को दफ्तर के बाहर ही रोक दिया गया। हरियाणा सरकार के खिलाफ भाजपा आफिस का किसानों ने घेराव करते हुए कहा कि भाजपा किसान विरोधी है, पीएम मोदी को किसानों के प्रति कोई हमदर्दी नहीं है।

किसानों का धरना प्रदर्शन Live देखने के लिए क्लिक करें – https://www.facebook.com/dailysamvad

किसानों ने कहा है कि भाजपा को कोई रैली और मीटिंग नहीं करने देंगे। किसानों ने कहा है कि हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर ने किसानों पर लाठीचार्ज करवा कर बड़ा पाप किया है। किसानों ने कहा है कि भाजपा का हर जगह डटकर विरोध किया जाएगा।

Navjot Sidhu का Captain Amarinder Singh पर हमला। बिजली मुद्दे पर फिर साधा निशाना, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *