लखनऊ। उत्तर प्रदेश सचिवालय बापू भवन के 8वें फ्लोर पर IAS ऑफिसर रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ने खुद को गोली मार ली है। गंभीर हालत में उन्हें पहले लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर्स ने KGMU रेफर कर दिया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अभी गोली मारने का कारण नहीं मालूम चल पाया है। IAS रजनीश दुबे अभी ACS नगर विकास के पद पर कार्यरत हैं।
पुलिस ने सचिवालय के 8वें फ्लोर के रूम नंबर 824 से पिस्टल और विशंभर का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, विशंभर के सिर में दाहिने तरफ गोली लगी है। विशंभर का मोबाइल स्टैंड मोड में रखा हुआ था। आशंका है कि खुद को गोली मारने से पहले विशंभर ने वीडियो बयान बनाया है। हालांकि, अभी पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।
उधर, विशंभर के बगल वाले कमरे में काम कर रहे कर्मचारी से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के दौरान 8वे फ्लोर पर विशेष सचिव नगर विकास संजय कुमार और उनके निजी सचिव एल एल गौतम भी मौजूद थे। संजय कुमार ही अपनी गाड़ी में विशंभर को अस्पताल ले गए।
विशंभर खुद के साथ सचिवालय पिस्टल भी लेकर गए थे। ऐसे में अब सचिवालय की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। ये भी देखा जा रहा है कि क्या सचिवालय में प्रवेश से पहले कर्मचारियों और अन्य लोगों की जांच नहीं होती है?
कांग्रेसी MLA और Police अफसर से तंग आकर गौशाला संचालक ने Facebook Live होकर पिया जहर
https://youtu.be/3JQHbc_Beog