AAP के नेताओं ने घेरा डीसी आफिस, फूंक दिया PM मोदी और CM खट्टर का पुतला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 31 Aug 2021

AAP के नेताओं ने घेरा डीसी आफिस, फूंक दिया PM मोदी और CM खट्टर का पुतला

डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर के डीसी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आप के वर्करों ने हरियाणा एवं केंद्र सरकार के खिलाफ डीसी आफिस के सामने पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। आप के जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने कहा कि करनाल में किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार किसानों की आवाज सुनने की बजाए किसानों की आवाज को तालिबानी अत्याचार से दबाना चाहती है।

लोक सभा इंचार्ज रमणीक रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हुक्म पर हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों पर किए लाठीचार्ज के कारण एक किसान की मौत हो गई है और 10 किसान गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं। शहीद हुए किसान सुशील काजल के परिवार के साथ जिला सचिव सुभाष शर्मा ने हमदर्दी जताते हुए कहा कि किसानी संघर्ष दौरान शहीद हुए किसान मजदूरों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

नरेन्द्र मोदी और खट्टर सरकार की आलोचना करते हुए जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने कहा भारतीय संविधान के अनुसार मिले रोष प्रदर्शन के हक का इस्तेमाल करके संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों के संवैधानिक हकों पर डाका मार रही है। भाजपा सरकारें नागरिकों से संवैधानिक हक छीन कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

देहाती प्रधान प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने लाठीचार्ज करने के निर्देश देने वाले एसडीएम तथा पुलिस अधिकारियों को तुरंत नौकरी से बर्खास्त करके उनके खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए आम नागरिकों पर जुलम करने से पहले सोचे।

Navjot Sidhu का Captain Amarinder Singh पर हमला

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *