भीषण सड़क हादसा: माता के दर्शन कर लौट रहे 12 लोगों की सड़क हादसे में मौत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 420 शब्द|📅 31 Aug 2021

भीषण सड़क हादसा: माता के दर्शन कर लौट रहे 12 लोगों की सड़क हादसे में मौत

नागौर। राजस्थान में नागौर स्थित श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह भीषण हादसे में मध्यप्रदेश के 12 लोगों की मौत हो गई है, 6 की हालत गंभीर है। इनमें 6 महिलाएं और 2 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद 2 महिलाओं और 1 पुरुष को बीकानेर रैफर किया गया था, जिनकी रास्ते में ही मौत हो गई। एक पुरुष की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

नोखा बाइपास पर एक तूफान जीप और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हुई। इसके बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया है। सभी मृतक MP के उज्जैन जिले के घटिया पुलिस स्टेशन के गांव सज्जन खेड़ा व दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम राहत कोष से हादसे में जान गंवाने वालों के पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रदेश सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपए देने और घायलों का इलाज कराने का ऐलान किया है।

ओवरलोड थी जीप

बताया जा रहा है कि 12 सीटर जीप (तूफान) में 18 लोग सवार थे। उज्जैन के घटिया थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि गांव से 40 लोग 3 गाड़ियों में सवार होकर रविवार शाम को गए थे। करणी माता के दर्शन के बाद दो गाड़ियां दर्शन के लिए रामदेवरा चली गईं, जबकि तूफान जीप के लोग बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे।

इस बीच नागौर से नोखा की तरफ जा रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में लीला बाई, सजन बाई, संतोष, उमराव, राधाबाई, संपत बाई, गोपाल, तेजूबाई, सुमित पुत्र संतोष, प्रवीण पुत्र रामचंद्र, साहिल पुत्र धर्मेंद्र, रमेश पुत्र भागीरथ की मौत हो गई है।

8 की मौके पर ही मौत, 3 ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने जीप को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कई लोगों के शव जीप में ही फंसे रहे। हादसे के दौरान स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

Navjot Sidhu का Captain Amarinder Singh पर हमला

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *