आई.ए.एस अधिकारी जसप्रीत सिंह ने आई.के.जी.पी.टी.यू के रजिस्ट्रार का पदभार संभाला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 209 शब्द|📅 31 Aug 2021

आई.ए.एस अधिकारी जसप्रीत सिंह ने आई.के.जी.पी.टी.यू के रजिस्ट्रार का पदभार संभाला

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस) अधिकारी जसप्रीत सिंह (2014 बैच) ने आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर-कपूरथला के 15वें रजिस्ट्रार के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया है। आई.ए.एस जसप्रीत सिंह, जो वर्तमान में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) जालंधर के तौर पर भी कार्यरत हैं, ने इससे पहले अतिरिक्त सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी भी संभाली है! उन्हें हाल ही में राज्य सरकार ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।

रजिस्ट्रार आईएएस जसप्रीत सिंह ने अपने नए कार्यालय का कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा कि वह राज्य सरकार एवं अन्य अकादमिक बॉडीज की परियोजनाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं एवं अन्य शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) के लिए हमेशा के खुला है।

उन्होनें कहा कि यूनिवर्सिटी टीम ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में जबरदस्त काम किया है, मैं अपने अनुभव से इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयास करूँगा। अपने कार्यालय में कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ प्रारंभिक बैठक में आईएएस जसप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें छात्रों एवं अन्य हितधारकों की सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए उत्साह के साथ अपना कर्तव्य निभाना होगा तभी यूनिवर्सिटी में सभी का विश्वास बरक़रार रहेगा।

Navjot Sidhu का Captain Amarinder Singh पर हमला

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *